Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
01-Oct-2024 07:47 AM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 4:00 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में तीन सप्ताह बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इससे पहले बीते10 सितंबरको कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 46 एजेंडों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगी थी। पर्यटकों की सुविधा के लिए राजधानी पटना में तीन पांच सितारा होटलों के निर्माण एवं संचालक की सरकार ने स्वीकृति दी गयी है।
वहीं ग्रामीण कार्य विभाग में संविदा के आधार पर 231 सहायक अभियंता (असैनिक) के नियोजन को स्वीकृति दी गई थी। वहीं सरकार ने दरभंगा के बहादुरपुर अंचल के बलिया मौजा, खाता संख्या-174 और थाना संख्या-120/02 में स्वास्थ्य विभाग, बिहार की रकबा- 37.31 एकड़ जमीन भारत सरकार को एम्स बनाने के लिए निशुल्क केंद्र सरकार को उपलब्ध कराने पर अपनी स्वीकृति दी थी।
बिहार उच्च न्याय सेवा(संशोधन) नियमावली 2024 को स्वीकृति दी गयी है। वही जमुई के झाझा, सिमुलतल्ला स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चमक लाल वैद्य को 19 दिसंबर 2007 से लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में सरकारी सेवा से बर्खास्त किया गया था। इसके साथ ही साथ विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य अहम प्रस्तावों पर सरकार ने अपनी मुहर लगाई थी।