पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
19-Feb-2022 01:32 PM
PATNA : बिहार में जिस तरह मौसम के अंदर बदलाव हो रहा है उसी तरह ही सियासी बदलाव के भी संकेत मिलने लगे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं और दिल्ली प्रवास के दौरान आरसीपी सिंह के साथ एक बार फिर नीतीश कुमार की नज़दीकियां देखने को मिली. अब नई खबर यह है कि नीतीश कुमार की मुलाकात चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से हुई है. प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात की पुष्टि भी खुद मुख्यमंत्री ने की है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब प्रशांत किशोर से मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि बेचारा प्रशांत किशोर से कोई आज का रिश्ता नहीं है. उन्होंने इतना जरूर कहा कि इस मुलाकात का कोई खास मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए. यह पूछे जाने पर कि प्रशांत किशोर के क्या वापसी संभव है? नीतीश कुमार ने इतना जरूर कहा कि यह रिश्ता आज का नहीं है.
प्रशांत किशोर से नीतीश की मुलाकात को लेकर अब सियासी गलियारे में नई चर्चाएं हो रही हैं. सियासी जानकार मान रहे हैं कि यूपी विधानसभा चुनाव के बाद प्रशांत किशोर किसी नए राजनीतिक समीकरण को गढ़ सकते हैं और इसमें नीतीश कुमार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है. लेकिन यह सब कुछ यूपी चुनाव के नतीजों पर निर्भर करेगा.
पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीके और नीतीश की मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है. भले ही नीतीश कुमार ने इस मुलाकात को खास मानने से इनकार कर दिया हो लेकिन राजनीति में मिलने मिलाने का दौर यूं ही नहीं होता.