अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
26-May-2022 04:13 PM
PATNA: पटना में NIT निदेशक असित नारायण को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गयी है। धमकीभरा मेल मिलने के बाद निदेशक ने पटना के पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। दरअसल नौकरी स्थायी नहीं होने से नाराज होकर यशराज नामक एक युवक ने मेल किया था। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
बताया जाता है कि इससे पूर्व भी यशराज मेल कर चुका है। वह एनआईटी कॉलेज में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत है और नौकरी को स्थानीय करने की मांग पहले भी करता आ रहा है। नौकरी परमानेंट किए जाने को लेकर वह लगातार निदेशक पर दबाव बना रहा था।
लेकिन जब उसकी नौकरी स्थायी नहीं की गयी तब यशराज ने धमकीभरा मेल एनआईटी के निदेशक को भेज दिया। धमकीभरा मेल मिलने के बाद एनआईटी के डायरेक्टर असित नारायण घबरा गये और पीरबहोर थाने में मामला दर्ज कराया। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।