चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
18-Mar-2020 02:41 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार से राज्यसभा के सभी पांच कैंडिडेट निर्विरोध निर्वाचित किए गए. बुधवार को नाम वापसी के लिए निर्धारित किए गए तीन बजे के टाइम के बाद रिटर्निंग अधिकारी बटेश्वरनाथ पांडेय ने इसकी घोषणा की.
दरअसल राज्यसभा के लिए 26 मार्च को होने वाले मतदान के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि आज थी. नाम वापसी के लिए निर्धारित तीन बजते ही सभी कैंडिडेट विधानसभा पहुंचने लगे. सबसे पहले राजद के दोनों कैंडिडेट प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह तेजस्वी यादव के साथ पहुंचे, जिन्हें रिटर्निंग अधिकारी बटेश्वरनाथ पांडेय ने जीत का प्रमाण पत्र दिया.

वहीं एनडीए के तीन उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर और भाजपा के विवेक ठाकुर भी विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने भी जीत का प्रमाण पत्र लिया.

पांचों कैंडिडेट में राज्यसभा के उप सभापति और जदयू के कैंडिडेट हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद के प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह हैं. बता दें कि अप्रैल में बिहार राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही है. पांच से अधिक कैंडिडेट होने की स्थिति में चुनाव कराई जाती. लेकिन, पांच कैंडिडेट के ही नामांकन करने के कारण सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है. बता दें कि पांच में से अमरेंद्र धारी सिंह और विवेक ठाकुर पहली बार राज्यसभा जा रहे हैं. जबकि बाकि के तीनों अभी राज्यसभा के सदस्य हैं.