ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / निर्भया दिवस मना; महिलाएं बोली कोर्ट पर बढ़ा विश्वास, लड़कों ने बांटी मिठाईयां

निर्भया दिवस मना; महिलाएं बोली कोर्ट पर बढ़ा विश्वास, लड़कों ने बांटी मिठाईयां

20-Mar-2020 02:38 PM

By Pranay Raj

NALANDA : निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने के बाद महिलाओं और युवतियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है । वहीं युवाओं ने भी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर लोगों के बीच मिठाई बाट कर खुशी का इजहार किया ।सभी ने आज के दिन को निर्भया दिवस के रुप में सेलिब्रेट किया।


बिहारशरीफ के बिचली खंदक पर स्थित गणेश गली मोहल्ले में महिलाओं और युवतियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा खुशी का इजहार किया । इस मौके पर महिलाओं ने बताया कि देर से ही सही मगर उन चारों दरिंदे को फांसी की सजा मिली । इनलोगों को फांसी की सजा मिलने से लोगों को न्यायालय के प्रति विश्वास बढ़ा है । और जो भी इस तरह की हरकत करता है उन्हें सबक मिल सकेगा।


युवाओं ने बिहारशरीफ के श्रमकल्याण केंद्र के मैदान में हाथों में तिरंगा झंडा लेकर लोगों के बीच मिठाई बाट कर खुशी का इजहार किया । इस मौके पर युवकों ने कहा कि इस तरह के दरिंदो को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए । आज के दिन हमलोग निर्भया दिवस के रूप में मना रहे हैं ।  देर से ही सही मगर उन चारों दरिंदे को आज फांसी की सजा मिली ।