आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
29-Dec-2019 12:46 PM
PATNA : भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की कई फिल्मों के टाइटल उनके नाम पर हैं. निरहुआ चलल लंदन, निरहुआ चलल ससुराल, निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ टेम्पू वाला जैसी कई भोजपुरी फिल्मों के नाम के साथ निरहुआ का अपना नाम जुड़ा है. अब 'निरहुआ चलल बाथरूम' फिल्म क्या सच में आने वाली है. यह सोचकर दर्शक लोटपोट हो रहे हैं.
क्या है 'निरहुआ चलल बाथरूम' की कहानी
दरअसल भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार लाफ्टर स्टार कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में जमकर धमाल मचाने पहुंचे थे. जहां शो के कलाकार फेमस कॉमेडियन कीकू शारदा ने 'बच्चा यादव' की भूमिका में निरहुआ का जमकर मजाक बनाया. उन्होंने शो के दौरान कपिल से खा कि 'कपिल आप निरहुआ को बाथरूम नहीं जाने दीजियेगा नहीं तो वो 'निरहुआ चलल बाथरूम' फील बना देंगे.' यह सुनते ही सारे भोजपुरी कलाकार हंसी के ठहाके लगाने लगे. इतना ही नहीं आम्रपाली सोफे पर बैठे-बैठे लोटपोट होने लगीं.
भोजपुरी स्टार्स के हंसी के ठहाके
स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के 100 एपिसोड पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा है. सभी स्टार्स के साथ एक-एक स्पेशल शो किया जा रहा है. जिसमें भोजपुरी स्टार्स को भी इस शो पर बुलाया गया. जिसमें पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, निधि झा और काजल राघवानी ने हिस्सा लिया. रविवार के दिन इस शो का एपिसोड टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला है. जिसमें भोजपुरी कलाकार हंसी के रसगुल्ले खाकर लोटपोट होते हुए नजर आएंगे.