चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
16-Mar-2020 03:41 PM
By ASHMIT
PATNA : राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की वादाखिलाफी के खिलाफ अब कांग्रेस में अंदरूनी फसाद शुरू हो गया है. कांग्रेस के पूर्व सांसद निखिल कुमार के समर्थकों ने आज सदाकत आश्रम पहुंचकर जमकर बवाल काटा है. निखिल कुमार के समर्थक इस बात से नाराज थे कि उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा गया. आरोप है कि आरजेडी ने लोकसभा चुनाव के वक्त राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देने का वादा किया था. कांग्रेस ने टिकट काटा था कि उन्हें राज्यसभा भेजा जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
इससे नाराज अब निखिल कुमार के समर्थक पार्टी नेतृत्व के खिलाफ गोलबंद हो गए हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के खिलाफ निखिल कुमार के समर्थकों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. सदाकत आश्रम पहुंचे इन नेताओं का कहना है कि सोनिया गांधी अगर बिहार में पार्टी को अपने बूते खड़ा होने देना चाहती हैं तो फिर नेतृत्व परिवर्तन जरूरी है.
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी निखिल कुमार को औरंगाबाद से टिकट नहीं मिलने पर निखिल के समर्थकों ने सदाकत आश्रम में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया था. लेकिन एक बार फिर उनके समर्थक उनके साथ धोखा होने का आरोप लगा रहे हैं.