ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / Bihar News : NIA के घूसखोर DSP ने पूर्व एमएलसी के बेटे से...

Bihar News : NIA के घूसखोर DSP ने पूर्व एमएलसी के बेटे से मांगे थे तीन करोड़ रुपए, CBI के FIR में हुआ खुलासा

06-Oct-2024 08:04 AM

By First Bihar

PATNA : रिश्वत लेने के मामले में बिहार में बड़ी कार्रवाई हुई है. एनआईए के एक डीएसपी अजय प्रताप सिंह और उनके दो एजेंट को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद अब इस मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज किया है। इस एफआईआर के जरिए बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई ने 29 पेज की एफआईआर में रिश्वतकांड का पूरा ब्योरा दिया है।


सीबीआई ने एफआईआर में यह बताया है कि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव उर्फ राकेश रंजन को फंसाने की धमकी देकर 3 करोड़ की घूस मांगी थी। डीएसपी ने रॉकी को उसके घर से बरामद हथियारों में एके-47 रखने और नक्सली पर्चा में नाम लिख फंसाकर जेल भेजने की धमकी थी। इससे बचाने के एवज में उससे इतनी बड़ी रकम मांगी थी। डीएसपी ने रॉकी को यह धमकी 24 सितंबर को पटना स्थित जांच एजेंसी के कार्यालय में बुलाकर दी थी। 


सीबीआई के अनुसार रॉकी ने 3 अक्टूबर को उसके नई दिल्ली स्थित मुख्यालय एसपी के ई-मेल पर 6 पेज की शिकायत भेजी थी। इसकी पड़ताल करने के बाद सीबीआई की टीम ने गुरुवार की देर शाम एनआईए डीएसपी को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने धमकी दी थी कि तीन करोड़ नहीं देने पर रॉकी के साथ उसकी मां मनोरमा देवी को भी तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है।


वहीं, आरोपी डीएसपी ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 50 लाख रुपये देने को कहा। रॉकी ने इतने पैसे तुरंत देने में असमर्थता जाहिर की तो इसे घटाकर 25 लाख कर दी। 26 सितंबर को यह राशि ली गई। रॉकी को एक अक्टूबर को फिर एनआईए दफ्तर बुलाया गया। दूसरी किस्त के तौर पर डीएसपी ने 70 लाख देने को कहा। सौदा 35 लाख पर तय हुआ।


इसके बाद शेष 35 लाख 3 अक्टूबर को गया के आसपास देना तय हुआ था। इसी क्रम में डीएसपी हत्थे चढ़ गया। सीबीआई को तमाम सबूत रॉकी ने पटना के एक होटल में सौंपे। इसमें डीएसपी के खिलाफ ऑडियो, वीडियो समेत अन्य दस्तावेज हैं जिससे 3 करोड़ घूस मांगने की पुष्टि हुई। उसके बाद अब एनआईए के घूसखोर डीएसपी अजय प्रताप सिंह पर एक्शन लिया गया है। 


इधर, सीबीआई की पटना स्थित विशेष अदालत के जज सुनील कुमार-2 ने शनिवार को एनआईए डीएसपी अजय प्रताप सिंह समेत तीन आरोपियों को चार दिनों की सीबीआई रिमांड पर सौंप दिया। जांच एजेंसी बेऊर जेल में बंद डीएसपी अजय, उनके एजेंट हिमांशु सिंह और दीपू सिंह से पूछताछ करेगी। डीएसपी को दोनों के साथ 20 लाख घूस लेते गिरफ्तार किया गया था।