मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Oct-2024 08:07 AM
By First Bihar
DELHI: नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के ऊपर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।
लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल उर्फ भानु सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी आरोपी है। पिछले साल जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। अनमोल बिश्नोई फरर्जी पासपोर्ट पर भारत छोड़कर फरार हो गया था। वह अक्सर अपने ठिकाने बदलता रहता है।
अनमोल पिछले साल केन्या और इस साल कनाडा में देखा गया था। अनमोल बिश्नोई के खिलाफ 18 केस दर्ज हैं। अनमोल जोधपुर जेल में सजा काट चुका है और 7 अक्टूबर 2021 को बेल पर रिहा किया गया था। फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने अनमोल के खिलाफ लुकआउट सर्कूलर नोटिस जारी किया था।
वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला था कि अनमोल बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले शूटर्स से सीधा संपर्क में था। शूटर्स ने स्नैपचैट के जरिए जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अमनोल बिश्नोई से बात की थी। अमनोल कनाडा और अमेरिका से आरोपियों के संपर्क में था।