ब्रेकिंग न्यूज़

आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी! दो दिनों बाद पेड़ से लटका मिला पांच बच्चों के पिता का शव, इलाके में हडकंप BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत

28 करोड़ के फर्जीवाड़े में पटना पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा, नकली चेक के जरिए अकाउंट से निकाली गई मोटी रकम, कई बैंककर्मी भी शामिल

27-Jan-2021 09:06 PM

PATNA :  एनएचआई से जुड़े 28 करोड़ के फर्जीवाड़े के मामले में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पटना पुलिस ने आरा से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक ज्वेलरी शॉप का मालिक और उसका दोस्त शामिल है. राजधानी की पुलिस का दावा है कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और पटना जिला भू-अर्जन विभाग के बैंक अकाउंट से फर्जी निकासी मामले में इन दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं.


NHAI और जिला भू-अर्जन विभाग के बैंक अकाउंट से फर्जी निकासी के मामले में राजधानी पटना के गांधी मैदान थाने की पुलिस ने आरा में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है.  इसमें एक ज्वेलरी शॉप का मालिक संदीप कुमार गुप्ता और दूसरा इसी का साथी रिजू उर्फ रिजवान शामिल है. बुधवार को पटना के सिविल कोर्ट में पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया. 


इससे पहले इस बड़े मामले में 10 जनवरी को पटना पुलिस ने मैनेजर समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. तीनों ही लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ के लिए लाए जाने के बाद मैनेजर की तबियत बिगड़ गई. थी, जिसके बाद पुलिस ने मैनेजक को अस्पताल भर्ती कराया था. हैरान करने वाली बात ये है कि बैंक के कई कर्मी फर्जी चेक से पैसे की निकासी में शामिल हैं. नवंबर तक तीन बार 15 करोड़ से अधिक के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिलते ही बैंक कर्मियों ने सभी ट्रांजेक्शन को रोका.


पिछले दिनों 11 करोड़ 73 लाख रुपए आरटीजीएस कराने आये युवक को गांधी मैदान थाने की पुलिस ने गिरफ्तार  किया था. भू अर्जन विभाग का फर्जी चेक के साथ एक आरोपी पकड़ा गया था. गिरफ्तार युवक को पुलिस जेल भेज चुकी है. पुलिस फिलहाल अन्य बैंक कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है. जांच में यह बात सामने आई है कि आरा शहर से गिरफ्तार दोनों आरोपियों का एक अकाउंट कोटक महिंद्रा बैंक के बोरिंग रोड ब्रांच में है.


वहां के मैनेजर रहे सुमित से इन दोनों की दोस्ती थी. सुमित ने जो करोड़ों रुपए फर्जी तरीके से NHAI के अकाउंट से RTGS किए, उसमें से करीब 35 लाख रुपए संदीप कुमार गुप्ता के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे. इस बात के पुख्ता सबूत जांच के क्रम में मिले हैं. वहीं, रिजू का रोल इस कांड में सबसे पहले गिरफ्तार किए गए शुभम गुप्ता की तरह कैरियर के रूप में काम करने वाले के तौर पर बताया गया है. इसके अकाउंट में रुपए गए या नहीं, इस बारे में पुलिस कुछ भी नहीं कह पा रही है. 


इस केस में संदीप और रिजू का रोल बैंक अकाउंट के डिटेल्स को खंगालने पर ही पता चल पाएगा. इसके लिए पुलिस के अधिकारी का कहना है कि उन्होंने बैंक से इस बारे में पूरी डिटेल्स मांगी है. इस केस में पुलिस की जांच भी संदेह के घेरे में है, क्योंकि उनकी ही जांच में अब तक NHAI के अकाउंट से 31 करोड़ रुपए से अधिक की फर्जी निकासी हो चुकी है.