BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
15-Sep-2024 03:38 PM
By First Bihar
SARAN : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक आर्केस्ट्रा संचालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर एक भीषण दुर्घटना होने की बात सामने आई है। इस हादसे में आर्केस्ट्रा संचालक की जान चली गई है। दाउदपुर थाना क्षेत्र के नंदलाल सिंह कॉलेज के पास ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध गांव निवासी अभय किशोर उपाध्याय के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि दाउदपुर थाना क्षेत्र के नंदलाल सिंह कॉलेज के समीप रविवार की सुबह ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसमें आर्केस्ट्रा संचालक की मौत हो गई है। मृतक सिवान जिला के दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध गांव निवासी स्वर्गीय रामप्रवेश उपाध्याय के 65 वर्षीय पुत्र अभय किशोर उपाध्याय बताए जाते हैं। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
वहीं, इसमें अन्य चार लोग घायल हैं, जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सिवान जिला के महराजगंज में रविवार को महावीर झंडा मेला आयोजित होने वाला है। उसी के लिए संचालक कुछ नर्तकियों को बंगाल से बुलाया था और वह सियालदह -बलिया एक्सप्रेस ट्रेन से छपरा आने वाली थी। उन्हीं को लाने के लिए संचालक जा रहे थे, तभी यह घटना घटित हुई है।