मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
28-Jul-2020 07:34 AM
PATNA: नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार में बारिश के कारण पहले से ही कई नदियां तबाही मचाई हुई है. जिसके कारण कई जिलों के लाखों लोग प्रभावित हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि एक अगस्त तक नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्र में तेज बारिश होगी. उत्तर बिहार के 15 जिले में भी रेड जोन में हैं.
फिर मच सकती है तबाही
नेपाल में हो रहे तेज बारिश के कारण गंडक और कोसी बराज से पानी छोड़ने जाने के बाद पहले से ही कई जिलों की स्थिति खराब है. अगर फिर नेपाल में तेज बारिश हुई तो दोनों बराज से पानी छोड़ना पड़ेगा. जिससे फिर कई जिलों में तबाही मत सकती है. पहले से पानी छोड़े जाने से कई जिलों में बांध टूट चुके हैं. पहले से ही 15 जिलों में सात नदियों खतरे के निशान से उपर बह रही है.
जल संसाधन विभाग को दी गई सूचना
मौसम विभाग ने इसको लेकर संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है. बताया गया है कि उत्तर बिहार में प्रमुख सात नदियों का जलग्रहण क्षेत्र नेपाल है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नेपाल में तेज बारिश हुई तो 15 जिलों में तबाही और मचेगी. इन जिलों के सात नदियों में 29 रेनगेज स्थल है जहां नदी के जलस्तर की मापी होती है. बता दें कि नेपाल में तेज बारिश होती है लेकिन इसका खामियाजा कई सालों से बिहार को भुगतना पड़ता है. नेपाल से आने वाली नदियांं बिहार में जमकर तबाही मचाती है.