ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा हादसा: काठमांडू जा रही भारतीय बस नदी में...

पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा हादसा: काठमांडू जा रही भारतीय बस नदी में गिरी, अबतक 14 लोगों की मौत; 15 से अधिक घायल

23-Aug-2024 12:49 PM

By First Bihar

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पड़ोसी देश नेपाल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में अबतक 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। यूपी नंबर बस सैलानियों को लेकर पोखरा से काठमांडू जा रही थी। इसी दौरान तनहुं के अबुखैरेनी में बस नदी में जा गिरी।


जानकारी के मुताबिक, अबुखैरेनी इलाके में एक भारतीय बस नदी में गिर गई है। यूपी नंबर बस हादसे की शिकार हुई है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अबतक बस से 14 शव बरामद किए जा चुके हैं 16 घायलों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया है।


नेपाल के पोखरा स्थित मझेरी रिसॉर्ट में ठहरे भारतीय सैलानियों को लेकर बस काठमांडू रवाना हुई थी और हादसे की शिकार हो गई मौके पर नेपाल पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किस वजह से हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी नेपाल में दो बस पुल से नदी में गिर गई थीं, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।