ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

नीट पेपर लीक मामले में CBI ने दायर किया पहला चार्जशीट, 13 लोगों का नाम शामिल

02-Aug-2024 08:13 AM

By First Bihar

PATNA : नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 13 आरोपितों के खिलाफ पहला आरोप पत्र दायर किया। पटना स्थित सीबीआई की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी रिंकू की अदालत में दायर आरोप पत्र में नीतीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेंदु, आशुतोष कुमार-1, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार-2, रोशन कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, शिवनंदन कुमार और आयुष राज के नाम शामिल किया गया हैं।


दरअसल, पांच मई को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी। उसी दिन यह बात सामने आ गई थी कि नीट परीक्षा का पेपर लीक हो गया है।  शुरुआती दौर में नीट पेपर लीक मामले में प्रारंभिक जांच आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) कर रही थी। बाद में पेपर लीक के बढ़ते दायरे को देखते हुए जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया। उसके बाद अब  सीबीआई ने 13 आरोपितों के खिलाफ पहला आरोप पत्र दायर किया।


जानकारी हो कि, सीबीआई ने 23 जून से इस मामले की जांच शुरू की। आरोपियों के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए उसने उन्नत फोरेंसिक तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी, सीसीटीवी फुटेज, टावर लोकेशन विश्लेषण का उपयोग किया है। अपनी जांच का पहला चरण पूरा करने के बाद सीबीआई ने गुरुवार को अदालत में अपना पहला आरोप पत्र दाखिल किया। अन्वेषण ब्यूरो ने आइपीसी की धारा 120-बी, 201, 409, 380, 411, 420 और 109 के तहत पेपर लीक मामले में 13 लोगों को आरोपी बनाया है।


उधर, सीबीआई से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार इन आरोपियों के अलावा अन्य आरोपियों और संदिग्धों की के खिलाफ मामले के अन्य पहलुओं पर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की जांच जारी है। पेपर लीक मामले के कई अन्य आरोपी पहले से ही पुलिस या फिर न्यायिक हिरासत में हैं। जैसे ही इन आरोपियों, संदिग्धों के खिलाफ आगे की जांच पूरी हो जाएगी, जांच एजेंसी पूरक आरोप पत्र दाखिल करेगी।