Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या?
27-Jul-2024 11:34 AM
By First Bihar
DESK : नीट पेपर लीक का तार लगातार अलग-अलग राज्यों से जुड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अब इस पेपर लिक मामले का तार अब एक बार फिर धनबाद से जुड़ा है। सीबीआई की टीम ने धनबाद के कंबाइंड बिल्डिंग से पवन कुमार नामक युवक को पकड़ा। उसके बाद सीबाआई की टीम इनको साथ लेकर झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनूडीह स्थित शहीद गुरुदास चटर्जी फुटबॉल मैदान के समीप भाट तालाब पहुंची। जहां दोनों की निशानदेही पर स्थानीय गोताखारों की मदद से करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद तालाब से एप्पल के दो आईफोन समेत सात से अधिक टूटे हुए मोबाइल फोन को बरामद किया।
इन सभी मोबाइल फोन को सीमेंट की बोरी में बांधकर तालाब में फेंका गया था। सीबीआई की टीम ने सुदामडीह और पाथरडीह पुलिस की मौजूदगी में सभी मोबाइल फोन अपने साथ ले गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तालाब से मिले मोबाइल से ही लीक पेपर और उनके उत्तर परीक्षार्थियों तक पहुंचाए गए थे। अब मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर उसके डाटा को निकाला जाएगा।
जानकारी के अनुसार, पेपर लीक में सीबीआई की कार्रवाई देखकर आरोपियों ने मोबाइल फोन को बोरी में इंसुलेटर और तार से बांधकर तालाब में फेंक दिया था, ताकि कभी भी उसकी जानकारी नहीं मिल सके। बोरी खोलने पर टूटे हुए मोबाइल फोन और दो इंसुलेटर मिले, जिसे बोरी में डालकर तालाब में फेंका गया था। हालांकि, छापेमारी टीम और पुलिस ने इस विषय में कुछ भी बताने से इनकार किया है।
आपको बताते चलें कि पेपर लीक मामले में इससे पहले भी सीबीआई की टीम झरिया में दबिश दे चुकी है। पेपर को सॉल्व करने के मामले में एम्स पटना के कई छात्रों को हिरासत में लिया गया था। फिलहाल, जिन अभ्यर्थियों को हल किए गए क्वेश्चन पेपर मुहैया कराए गए, उनका पता लगाया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. नीट पेपर लीक कांड में सीबीआई ने अब तक 38 लोगों को गिरफ्तार किया है।