Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) और BJP के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर
22-Jun-2024 01:10 PM
By First Bihar
PATNA: NEET पेपर लीक कांड को लेकर बिहार के साथ साथ पूरे देश की सिसासत गरमा गई है। इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश में लगा हुआ है। पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि अगर सरकार इस मामले की जांच नहीं कराती है तो आरजेडी इसका खुलासा करेगी और मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की नेताओं के साथ वाली तस्वीर जारी करेगी।
तेजस्वी ने कहा कि देश में जहां भी बीजेपी और उसके सहयोगियों की सरकार है वहां लगातार पेपर लीक हो रहा है। आरजेडी के सत्ता से बाहर जाने के बाद भी तीसरे चरण की जो शिक्षक बहाली होनी थी उसको रद्द कर दिया गया, क्योंकि पेपर लीक हो गया था और पेपर लीक करने वाला अभी भी घूम रहा है। किंगपिन वही लोग हैं। जो लोग बीपीएससी पेपर लीक में शामिल थे नीट पेपर लीक मामले में भी उन्हीं लोगों का नाम सामने आ रहा है बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
तेजस्वी ने कहा जांच एजेंसियों से अपील की है कि वह संजीव मुखिया की जांच करें। संजीव मुखिया, नीतीश कुमार और अमित आनंद, इन लोगों को हेड वही बताया जा रहा है। सरकार इसकी जांच कराए, नहीं तो हमारे पास उनकी तस्वीर है कि कौन-कौन नेताओं के साथ उनका क्या संबंध है आरोपी संजीव मुखिया का वह हमको बताना पड़ेगा। उन तस्वीरों को सार्वजनिक करना पड़ेगा। इससे अच्छा है कि जांच एजेंसियां पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करें।
उन्होंने कहा कि जिसने भी यह काम किया है वह छीपने वाला नहीं है। जिसने भी छात्र और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, उसको हमलोग छोड़ने वाले नहीं हैं। भले ही सरकार में बैठे लोगों की जो मंशा है कि मामले को इधर-उधर कर दिया जाए और ध्यान भटका दिया जाए लेकिन पेपर लीक करने वाले बचेंगे नहीं। केंद्र सरकार पहले मान ही नहीं रही थी कि पेपर लीक हुआ है और अब पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कानून लाया जा रहा है।
तेजस्वी ने कहा कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तो पहले मानने को ही तैयार नहीं थे कि पेपर लीक हुआ है। देश में लगातार पुल गिर रहा है, ट्रेन हादसा हो रहा है और पेपर लीक हो रहे हैं। किसी एक मामले में भी अबतक कार्रवाई नहीं की गई। घूम फिरकर तेजस्वी और लालू प्रसाद को ये लोग गाली देते हैं। तेजस्वी ने तंज किया कि हम लोग ही पुल गिरवाते हैं, हम लोग ही ट्रेन हादसा करवाते हैं और हमलोग ही पेपर लीक करवा रहे हैं और ये लोग तो दूध का धूला हुआ है सब।