बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
18-Jul-2024 07:02 AM
By First Bihar
DELHI: विवादों से घिरे नीट परीक्षा के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इससे पहले केंद्र सरकार ने हलफनामा दायर कर परीक्षा में धांधली से इनकार किया था।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में पिछली सुनवाई 11 जुलाई को होनी थी। नीट की परीक्षा रद्द होगी या नहीं इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट को फैसला लेना था लेकिन सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पादरीवाला और जस्टिस मनोज मिश्र की पीठ ने केंद्र सरकार और एनटीए की तरफ से दायर हलफनामा पर जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को मोहलत देते हुए सुनवाई को टाल दिया था।
नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया गया है। केंद्र सरकार ने हलफनामा में आईआईटी मद्रास का हवाला देते हुए कहा है कि उसे नीट परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के सबूत नहीं मिले हैं, ऐसे में उसे दोबारा परीक्षा की जरूरत नहीं लगती है।
सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा था कि उसे परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितताओं की जांच में हुई प्रगति पर सीबीआई की तरफ से एक रिपोर्ट प्राप्त हुई है। पीठ ने केंद्र सरकार और एनटीए की तरफ से दायर हलफनामा पर जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को मोहलत देते हुए सुनवाई को टाल दिया था, जिसपर आज सुनवाई होगी।