मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
03-Jul-2024 09:25 PM
By First Bihar
DESK: NEET UG EXAM में हुई गड़बड़ी के मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। इस केस के मुख्य साजिशकर्ता को सीबीआई ने धनबाद से दबोचा है। मुख्य साजिशकर्ता की पहचान अमन सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि सीबीआई ने अभी तक कुल 7 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। जिसमें एक अमन सिंह भी शामिल है। जो इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता है।
बता दें कि नीट पेपर लीक कांड की जांच का जिम्मा मिलने के बाद सीबीआई की टीम बीते दिनों पटना पहुंची थी। पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के खास चिंटू और मुकेश को सीबीआई पहले ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।
रविवार को भी सीबीआई की टीम ने बेऊर जेल पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की थी। सीबीआई को कोर्ट से कुल सात आरोपियों की रिमांड मिली है। सीबीआई की टीम हजारीबाग ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एहसानुल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम और पत्रकार जमालुद्दीन से पूछताछ की थी।
सीबीआई की टीम तीनों को शुक्रवार को हजारीबाग से गिरफ्तार करने के बाद पटना लेकर पहुंची थी, जहां कोर्ट में पेशी के बाद पांच दिन की रिमांड सीबीआई को मिली है। पेपर लीक के दो आरोपी मनीष और आशुतोष भी रिमांड पर हैं। पांच दिनों तक रिमांड पर लिए गए सभी सात आरोपियों से सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी। कुल 13 आरोपी बेऊर जेल में बंद हैं।