बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
26-Jun-2024 11:05 AM
By First Bihar
MOTIHARI: नीट पेपर लीक कांड को लेकर पूरे देश में माहौल गर्म हो गया है। पेपर लीक की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है। सीबीआई की टीम ने जांच भी शुरू कर दी है और कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया जा चुका है। नीट के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार ने पोस्टल विभाग में फर्जी बहाली की भी जांच शुरू कर दी है।
जांच के बाद पूर्वी चंपारण में 19 फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे कर्मचारियों को सरकारी नौकरी से वंचित कर दिया है। पोस्टल विभाग में नए बहाल डाककर्मी के सर्टिफिकेट की जांच कराई गई तो 19 कर्मियों के सर्टिफिकेट फर्जी निकले हैं। जिसमें 16 कर्मी जम्मू कश्मीर और 3 ने प. बंगाल से अपना सर्टिफिकेट बनवाए थे। सबसे खास बात यह रही कि जम्मू कश्मीर से प्रमाणपत्र लाये सभी अभ्यर्थियों का एक ही अंक 495 अंकित था।
डाक अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष आदित्य ने बताया कि पूर्वी चंपारण में एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है, जो फर्जी सर्टिफिकेट लाकर पोस्टल विभाग में लोगों की नौकरी लगाता है। उनके सर्टिफिकेट की जांच की गई है। फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने वाले लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज कराया गया है और 19 डाक कर्मियों को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। वहीं और भी डाक कर्मियों की जांच की जा रही है। जो लोग भी इसमें सलिप्त होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- सोहराब आलम