Bihar Land News : बोधगया अंचल के सभी कर्मचारियों की जॉब हिस्ट्री तैयार करने और संपत्ति दस्तावेजों की जांच का आदेश, विजय कुमार सिन्हा सख्त Bihar land news : सैन्य कर्मियों और विधवाओं के भूमि मामलों में अब नहीं होगी देरी, तत्काल प्रभाव से होगा काम; गड़बड़ी करने वालों पर FIR के आदेश Bihar Bhumi: डिप्टी CM विजय सिन्हा ने CO को ऑन स्पॉट नाप दिया- प्रधान सचिव से कहा- तुरंत हटाइए और शोकॉज पूछिए BIHAR BHUMI : सर...CO 25 हजार रू घूस लिया है..बॉडीगार्ड के माध्यम से, भड़के विजय सिन्हा ने SP से कहा- खोज कर लाइए और ऑपरेशन करिए, सीओ का पावर सीज होगा.... BIHAR BHUMI : विजय सिन्हा ने राजस्व कर्मचारी को लगाई फटकार,कहा -15 दिनों में काम करो वरना इस अंचल में नहीं रहने दूंगा Land Record : गलती से नाम हटा दिया सर: राजस्व कर्मचारी ने मान ली गलती, विजय सिन्हा ने कहा – खुद वेतन से 4 साल के आवागमन खर्च का करें भुगतान BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा जल्द ही प्रखंड में शुरू करेंगे जनसंवाद कार्यक्रम, कहा - हर हाल में होगा सभी समस्या का निपटारा BIHAR BHUMI : बिहार में राजस्व और भूमि सुधार विभाग में कर्मचारियों के ट्रांसफ़र का विजय सिन्हा ने दिया निर्देश, समस्या के हिसाब से कर्मियों की संख्या तय करने का आदेश BIHAR BHUMI : हम सस्पेंड ही नहीं करते बर्खास्त भी करते हैं, विजय सिन्हा ने अधिकारियों को कहा - ठंड के बाद मौसम बदल गया तो आप भी जल्द बदल जाए BIHAR BHUMI : गड़बड़ी करने वाले अफसरों को नौकरी के लायक नहीं छोडूंगा, विजय सिन्हा ने कहा - नाम सुधारने के लिए अंचल के देवता को खुश करना पड़ता है
16-Nov-2023 03:08 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के चर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओ में से एक गोरख राय को झारखंड के लोहरदगा से गिरफ्तार किया है। अबतक इस हत्याकांड में शामिल 9 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि चार अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
दरअसल, बीते 31 जुलाई को राजधानी पटना के दीघा घाट थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता नीलेश मुखिया पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। कार्यालय जाने के दौरान अपराधियों ने उनको 7 गोलियां मारी थी। गंभीर रूप से घायल हुए नीलेश मुखिया को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
इस हत्याकांड को लेकर बिहार की सियासत खूम गर्म हुई थी और पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया था। बीजेपी नेता की हत्या के लिए 25 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। पुलिस इस मामले में अबतक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें शूटर, लाइनर और अन्य आरोपी शामिल हैं। इस हत्याकांड में पटना पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता तीन भाइयों में से एक गोरख राय को गिरफ्तार किया है। सीटी एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने झारखंड के लोहरदगा स्थिति जंगलों से गोरख राय को गिरफ्तार किया है। गोरख राय और उसके दो भाई पप्पू राय और धप्पू राय ने 25 लाख की सुपारी देकर बीजेपी नेता नीलेश मुखिया की हत्या कराई थी।
वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। गोरख राय के दो भाई पप्पू औऱ धप्पू राय अब भी फरार।सीटी एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि अब तक 9 लोग हो चुके है गिरफ्तार 4 लोग अब भी फरार। गोरख राय भी हरिद्वार भाग गया था जबकि चार आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने फरार चारों अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।