सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
07-Jun-2024 08:52 AM
By First Bihar
PATNA : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की आज बैठक होने वाली है। यह बैठक संसद के केंद्रीय कक्ष में होगी। इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित सांसद मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही एनडीए में शामिल सभी घटक दल के हेड भी रहेंगे। ऐसी चर्चा है कि इस बैठक में NDA की ओर से सरकार बनाने पर चर्चा होगी। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इस बैठक में काराकाट लोकसभा सीट के कैंडिडेट भी इस बैठक में शामिल होंगे।
दरअसल, एनडीए के प्रमुख घटक रालोमाो के अध्यक्ष एवं काराकाट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने चुनावी हार के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार बनकर मैदान में उतरे पवन सिंह को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी हार के बाद पहली बार मन में चल रहे एक सवाल को भी मीडिया के सामने रख दिया कि पवन सिंह उनकी हार का फैक्टर बने या फिर बनाए गए? वहीं केंद्र में बन रही नयी सरकार को लेकर हो रही एनडीए की बैठक में उपेंद्र कुशवाहा शामिल होने जा रहे हैं।
उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में काराकाट में एक निर्दलीय उम्मीदवार के मैदान में आने संबंधी मसले पर चर्चा होगी या नहीं इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए की बैठक का यह एजेंडा नहीं है। इसके पहले दिल्ली रवानगी के पूर्व हवाई अड्डे पर पत्रकारों ने जब काराकाट में उनकी चुनावी हार के कारण जानने चाहे तो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह सबको पता है सोशल मीडिया का जमाना है। किसी को बताने की जरूरत नहीं है।
उधर, पटना एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पवन सिंह को चुनावी रण में उतारा गया था। किसी को कुछ बोलने और बताने की जरूरत नहीं है। हार की वजह पूछे जाने पर कहा कि यह सब लोगों को मालूम है। हमको कहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि फैक्टर बना या बनाया गया, यह सबको मालूम है।