ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / नए कृषि कानून के खिलाफ माले का प्रदर्शन, विधानसभा के बाहर विधायकों ने...

नए कृषि कानून के खिलाफ माले का प्रदर्शन, विधानसभा के बाहर विधायकों ने की नारेबाजी

03-Mar-2021 11:08 AM

 PATNA : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ भाकपा माले के विधायकों ने आज विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया है. सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले भाकपा माले के विधायक के हाथों में प्ले कार्ड लेकर कृषि कानूनों का विरोध करते नजर आए हैं.

 भाकपा माले के विधायकों का कहना है कि किसानों की देश में लगातार अनदेखी की जा रही है. नए कृषि कानूनों से किसानों को सहूलियत की बजाय मुश्किलें होंगी. सरकार को जल्द से जल्द कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए.

 बिहार में भूमि सुधार आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग करते हुए भाकपा माले के विधायकों ने नीतीश सरकार को भी घेरा है. भाकपा माले के विधायकों का आरोप है कि ग्रामीण योजनाओं में कमीशन खोरी व्याप्त है और नीतीश सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए. राज्य में बढ़ती हुई महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर भाकपा माले के विधायकों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया.