BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
19-Feb-2022 11:54 AM
NALANDA : अभी तक आपने शादी ब्याह में हर्ष फायरिंग करते देखा होगा. लेकिन नालंदा में राजद नेता और उनके बेटे का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह दनादन फायरिंग करते दिख रहे हैं. नालंदा जिले के कतरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और RJD नेता उदय सिंह का हर्ष फायरिंग करते वीडियो सामने आया है। जिसमें वह बेटे सोनू के साथ पिस्टल और रायफल से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में उदय सिंह पिस्टल से फायरिंग कर रहे हैं तो बेटा सोनू राइफल से कई राउंड फायरिंग करता दिख रहा है. वीडियो घर के गृह प्रवेश के दौरान की है. वीडियो में पिता और पुत्र एक साथ नजर आ रहे हैं. पास में अन्य लोग के साथ बच्चे भी हैं. वीडियो वायरल होने के बाद राजद नेता की खूब फजीहत हो रही है.
अब उस वीडियो पर RJD नेता की ओर से सफाई दी गई है. उन्होंने बताया कि उनका हथियार लाइसेंस वाला है. उदय सिंह ने कहा कि भाई आर्मी में हैं और उन्हीं के नाम से दोनों हथियार का लाइसेंस है. भाई की पत्नी गृह प्रवेश के मौके पर वहीं पर मौजूद थीं. उनका भी नाम लाइसेंस में है. उन्हीं के कहने पर हर्ष फायरिंग की गई है.
दरअसल, यह वीडियो गया के मुफस्सिल थाना इलाके का है। यहां सुधा डेयरी के पास RJD नेता की ओर से घर बनवाया गया है. 11 फरवरी को गृह प्रवेश के दौरान हर्ष फायरिंग की गई है. इसका वीडियो अब लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. वहीं, इस पूरे मामले पर कतरीसराय थानाध्यक्ष शरद रंजन ने बताया कि यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. जांच-पड़ताल में गृह प्रवेश के दौरान हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है.