ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम

Home / news / नए बहाल टीचरों को लेकर आया बड़ा अपडेट, यदि नहीं किया ये काम...

नए बहाल टीचरों को लेकर आया बड़ा अपडेट, यदि नहीं किया ये काम तो जॉइनिंग से पहले चली जाएगी नौकरी

14-Nov-2023 07:17 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नवशिक्षकों को स्कूलों में ज्वाइनिंग से पहले अब त्यागपत्र देना होगा। हालांकि,  यह नियम उनलोगों के लिए हैं जो पहले से  कहीं नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें यहां ज्वाइनिंग से पहले त्यागपत्र देना होगा। अगर उन्होंने  त्यागपत्र नहीं दिया तो उक्त शिक्षक की पोस्टिंग नहीं होगी। मतलब उनकी नौकरी चली जाएगी। 


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग ने यह आदेश जारी किया है कि, वैसे नवनियुक्त शिक्षक जो पहले से कहीं नौकरी कर रहे हैं जो अपना त्यागपत्र जमा कर दें, यदि वो तय समय पर अपना त्यागपत्र नहीं देते हैं तो उन्हें पोस्टिंग नहीं दी जाएगी। इसको लेकर सभी बीईओ और एचएम को निर्देश दे दिए गए हैं। आदेशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अब वन रिजल्ट वन जॉब के तहत ही पोस्टिंग होगी।


मालूम हो कि, बीते दिनों बिहार लोक सेवा आयोग ने 1 लाख 20 हजार शिक्षकों का चयन किया है। इन शिक्षकों को नियुक्तिपत्र भी सौंप दिए गए हैं। नियुक्तपत्र मिलने के बाद इन शिक्षकों की ट्रेनिंग चल रही है। ट्रेनिंग के बाद इनको स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी। ऐसे में अब इन टीचरों को लेकर आयोग ने यह अहम जानकारी साझा की है। 


आपको बताते चलें कि, 16 जिलों में नवनियुक्त शिक्षकों का पदस्थापन भी कर दिया गया है। आने वाले जिलों में छठ से पहले पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इससे संबंधित आदेश जारी किए हुए हैं। इसके साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। 1.22 लाख पदों पर शिक्षकों की नियुक्त की जाएगी।