मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
25-Jan-2023 05:19 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: गणतंत्र दिवस के पूर्व सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र मदनपुर में सर्च ऑपरेशन के दौरान औरंगाबाद पुलिस और सीआरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान नक्सलियों को वहां से भागना पड़ गया। सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाकर रखे भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद बरामद किया।
एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने इस बात की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि औरंगाबाद गया के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों पर हमले किए जाने की सूचना मिलते ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और बिहार पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में अभियान चलाया गया और उनके खतरनाक मंसूबों को नाकाम किया गया।
एसपी ने बताया कि सुरक्षा बलों की कारवाई में नक्सलियों के पांव उखड़ गए और उन्हें जंगल को छोड़कर भागने को मजबूर होना पड़ गया। इस दौरान जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार गोला-बारूद और भारी मात्रा हथियार बरामद किए गए।
एसपी ने बताया कि इस सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 5.56 एमएम इंसास के 1484 कारतूस 7.62 × 39 एमएम के 807 कारतूस, 7.62 एसएलआर के 956 कारतूस, 9mm के 251 कारतूस, 315 बोर के 81 कारतूस, 1 यूबीजीएल सहित कई विस्फोटक सामग्रियां नक्सली साहित्य एवं पिट्ठू बरामद किया गया। उन्होंने बताया 2 केन आईईडी को जंगल में ही विनष्ट किया गया।