Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा
19-Oct-2020 09:19 PM
By saif ali
MUNGER : बिहार चुनाव को देखते हुए नक्सल प्रभावित इलाके बरमसिया बिलोखर, घटवारी करेली सराधी न्यू पैसरा गांव में पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया जा रहा है. साथ ही आम मतदाताओं से निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की जा रही है. सुरक्षा को लेकर लोगों को आश्वासन दिया जा रहा है और उनकी समस्याओं के बारे में भी पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारियां ली जा रही है.
पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह द्वारा लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया. साथ ही उनसे निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति विश्वास बहाली के लिए मतदान में भाग लेने की अपील भी की गई. मतदान को लेकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की गई तथा मतदाताओं को चुनाव को लेकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन भी दिया गया. पुलिस अधीक्षक को देखकर काफी संख्या में महिलाएं भी जमा हो गई थी. नक्सल प्रभावित गांव में रात के समय उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सबों से बात की और उनकी समस्या के बारे में पूछा. साथ ही पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान और कार्यक्रमों की जानकारी भी आम लोगों को दी और कहा कि वे पुलिस को अपना दोस्त समझें और पुलिस की हर संभव मदद करें.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के आलोक में आम मतदाताओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की जा रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं हो. पुलिस अधीक्षक द्वारा धरहरा और लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्रों के कई नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा किया गया और देर रात तक उनका कार्यक्रम जारी रहा. नक्सल प्रभावित गांव जाकर पुलिस अधीक्षक ने लोगों से मुलाकात और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की. उन्होंने नक्सल प्रभावित गांव में बनाए गए पुलिस कैम्पों का भी दौरा किया और वहां प्रतिनियुक्त जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
