आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
08-Dec-2019 12:07 PM
MUMBAI : बॉलीवुड की दुनियां से एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की छोटी बहन सायमा का निधन हो गया है. सायमा सिद्दीकी पिछले 8 सालों से एक गंभीर बीमारी से लड़ रही थीं. महज 18 साल की उम्र से ही सायमा सिद्दीकी को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था. इंतकाल की खबर मिलते ही सिद्दीकी के घर में मातमी सन्नाटा छा गया.
सायमा तामसी सिद्दीकी शुक्रवार को इस दुनिया से विदा हुईं. उन्होंने पुणे में आखिरी सांस ली. बता दें कि नवाजुद्दीन एक शूट के सिलसिले में इस वक्त अपने भाई फैजुद्दीन के साथ अमेरिका में हैं. पिछले साल नवाजुद्दीन ने अपनी बहन के बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए यह ट्वीट किया था.
इस ट्वीट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया था कि उनकी छोटी बहन सायमा तामसी सिद्दीकी 18 साल की उम्र से ही ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोस की गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं. ये उसकी इच्छा शक्ति और हिम्मत है कि वह बेहिसाब कठिनाइयों के सामने भी खड़ी रही है. 'मैं डॉक्टर आनंद कोपिकर और डॉक्टर लालेश बुश्री का शुक्रगुजार हूं कि वह उन्हें लगातार हौसला देते रहे हैं. मैं रसूल पूकुट्टी का भी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इन दोनों से मिलवाया.'