मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
08-May-2023 04:39 PM
By SONU
NAWADA: 23 अप्रैल की देर रात जदयू नेता के घर छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में बम और हथियार बरामद किया था। इस दौरान पुलिस ने 5 जिंदा बम, 8 हथियार और 200 जिंदा कारतूस जब्त किया था। जिसके बाद जदयू नेता मंजूर आलम और उनके बेटे को हिरासत में लेकर 48 घंटे पूछताछ की थी। इस दौरान मंजूर आलम के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। जिसके बाद थाने से ही पीआर बॉन्ड पर दोनों को छोड़ दिया गया।
जिसके बाद पुलिस ने साजिशकर्ता के तलाश में जुट गयी। एसडीपीओ रजौली के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। जो लगातार इस मामले की जांच में जुटी थी। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया गया है। गूड्डू ने बताया कि मंजूर आलम उसके चाचा लगते हैं। जो लगातार उन्हें परेशान किया करते थे। गुड्डू को ऐसा लग रहा था कि मंजूर आलम उसकी हत्या कराना चाहते है।
आज एसपी अम्बरीष राहुल ने इस मामले का खुलासा किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि होली के समय ही शहर के एक होटल में यह प्लान बना था कि मंजूर आलम के घर में भारी मात्रा में हथियार रखकर फंसाना है और उसे जेल भिजवाना है। जिसके बाद एस्तेशाम कैसर उर्फ गुड्डू मुखिया, राजेश कुमार उर्फ गोरे जो पुलिस मुखबिरी के रूप में भी काम करता था। नरहट मुखिया समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए प्रमोद राजवंशी को गिरफ्तार किया है। वही इमरान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।