ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप

Home / news / नवादा से बिहारशरीफ जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों...

नवादा से बिहारशरीफ जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों लोग हुए घायल

27-Mar-2022 03:02 PM

NALANDA: नालंदा के गिरियक स्थित मानपुर गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब नवादा से बिहारशरीफ आ रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस के पलट जाने से करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। 


घायलों को गिरियक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एडमिट कराया गया है। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी रेफर कर दिया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। यात्रियों से भरी बस नवादा से बिहारशरीफ की ओर जा रही थी तभी गिरियक थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


यात्रियों की चीख पुखार को सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। फिलहाल गंभीर रुप से घायल यात्रियों को पावापुरी रेफर किया गया है।