मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
10-Oct-2024 10:07 PM
By SONU
NAWADA: नवादा के नगर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित एक मकान से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया है। 124.375 लीटर विदेशी शराब को दशहरा में खपाने की योजना थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर धंधेबाज राहुल कुमार को गिरफ्तार किया।
जब्त शराब रॉयल स्टैग, इम्पेरियल ब्लू, स्टर्लिंग रिजर्व ब्रांड कंपनी के हैं। साथ ही गॉड फादर एवं किंगफिशर ब्रांड का बियर भी भारी मात्रा में बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है। वही नगर थाने की पुलिस ने दूसरी कार्रवाई न्यू एरिया महावीर कॉलोनी खुरी नदी के किनारे की। जहां से दो देसी कट्टा बरामद किया गया। न्यू एरिया टीओपी प्रभारी हिमाशु ने यह कार्रवाई की है।
गुरूवार की शाम नगर थाना में सदर एसडीपीओ-1 अनोज कुमार ने बताया कि गुरूवार को महावीर कॉलोनी खुरी नदी के किनारे तीन-चार की संख्या युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए थे। उसी दौरान दुर्गापूजा को लेकर टीओपी प्रभारी हिमांशु कुमार के द्वारा विधि व्यवस्था ड्यूटी की जा रही थी। पुलिस को देखकर नदी किनारे बैठे युवक भागने लगे। जब पुलिस उस स्थान पर पहुंची तो वहां से दो देसी कट्टा बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस फरार युवकों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।