Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
21-Oct-2024 01:36 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: नवादा में आज से 102 एंबुलेंस की सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। सभी एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सदर अस्पताल स्थित डीएचएस कार्यालय के पास कुल 160 एंबुलेंस कर्मी बैठ गए हैं, जिसमे एम्बुलेंस ड्राइवर, ईएमटी शामिल हैं।
जिले में कुल 40 एंबुलेंस की सेवा आज से ठप कर दी गई है। अलग-अलग पीएचसी, अनुमंडलीय एवं सदर अस्पताल में एंबुलेंस खड़ी है। हड़ताल के पीछे की वजह चार माह का वेतन भुगतान है और इसके अलावा एंबुलेंस चालकों की 6 सूत्री मांग है। जिसको लेकर वे सभी आज से एंबुलेंस की सेवा को ठप कर दिया है।
एंबुलेंस की सेवा ठप होने से अस्पताल आए मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। जिस कारण उन्हें निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है। एंबुलेंस चालक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि उनके कुल 160 कर्मियों का 4 माह से भुगतान नहीं हुआ है। इसके अलावा एंबुलेंस को अब चलने के लिए नई कंपनी आई है जो कर्मियों का छटनी करना शुरू कर दिया है और नई बहाली भी लेनी शुरू कर दी है।
उन्हें डर है कि उनकी नौकरी खतरे में है और नई कंपनी उन्हें काम से हटा देगी। इसके अलावा कई एंबुलेंस में तेल का कूपन भी उन्हें नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण पूर्व से ही कई एंबुलेंस अलग-अलग पीएससी में बंद पड़े हुए हैं। अब देखना होगा इस मामले में अधिकारियों की नींद कब खुलता है और एंबुलेंस की सेवा कब बहाल हो पाती है।