Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
14-Dec-2019 08:19 PM
By ILLU SINHA
NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नवादा से जहां पुलिस कप्तान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 कर्मियों को सस्पेंड किया है. ड्यूटी पर लापरवाही बरतने को लेकर नवादा पुलिस अधीक्षक ने 1 दारोगा, 4 एएसआई और 16 सिपाहियों के ऊपर निलंबन की बड़ी करवाई की है.
नवादा एसपी हरिप्रसाथ एस ने बताया कि निलंबित पुलिसकर्मियों को 18 नवंबर को को मुख्यमंत्री के जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम में लगाया गया था. इस दौरान सीएम नीतीश की सुरक्षा में निलंबित पुलिसकर्मियों के काम में लापरवाही देखी गई थी. इन पुलिसकर्मियों को हरदिया पीएचसी के पास सभा स्थल, प्राणचक गांव, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, फुलवरिया जलाशय पर ड्यूटी लगाई गई थी. जब एसपी जांच करने पहुंचे तो सभी 21 पुलिसकर्मी मौके से गायब मिले.
एसपी के इस कड़े कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर एसपी ने नाराजगी भी व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी के काम में लापरवाही पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा.