ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / नवादा में 2 युवकों को मारी गोली, दोनों की हालत नाजुक

नवादा में 2 युवकों को मारी गोली, दोनों की हालत नाजुक

22-Aug-2022 09:39 PM

By SONU

NAWADA: नवादा के रूपौ ओपी क्षेत्र के भीखमपुर गांव के पास चुनावी रंजिश को लेकर बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। 


घायलों की पहचान रूपौ ओपी क्षेत्र के जैला गांव निवासी भुनेश्वर दास के पुत्र पंकज कुमार एवं राजेंद्र यादव के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में सरयुग दास एवं जख्मी युवक के पिता भुनेश्वर दास एक दूसरे के खिलाफ वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ रहा थे। भुनेश्वर दास ने सरयुग दास को हराकर वार्ड सदस्य के पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। 


भागीरथ यादव ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद सरयुग दास ने भुनेश्वर दास को धमकी दिया था कि चुनाव भले ही जीत गए हो, लेकिन तुम्हें भोगने नहीं देंगे। इसी को लेकर बराबर विवाद हो रहा था। आज भुनेश्वर दास के पुत्र पंकज कुमार मुकेश के साथ घर जा रहा था, तभी सरयुग दास एवं उनके साथ रहे अन्य लोगों ने दोनों पर टांगी से हमला कर दिया। 


जब दोनों जान बचाकर भागने लगे तो उन लोगों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों का यह भी आरोप है कि जख्मी युवक के साथ लूटपाट भी किया गया है।