मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
10-Jul-2023 09:45 PM
By SONU
NAWADA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं इस बार नवादा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने मुखिया पर फायरिंग कर दी। घायल मुखिया का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद बारत पंचायत के मुखिया नागेश कुमार काफी डरे सहमे हैं। इस दौरान उनका एक अंगुली भी टूट गई है।
घायल मुखिया नागेश ने बताया कि उनके घर पर आधा दर्जन असामाजिक तत्व के लोग अचानक पहुँचे और एक लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगने लगे। जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने लगे। यही नहीं कमर से पिस्टल निकाली और गोली चला दी।
जो मुखिया के कनपट्टी के बगल से निकल गयी और गोली लगने से बच गयी। मुखिया ने बताया कि उनके पॉकेट में रखे 25 हज़ार रुपये और सोने की चेन भी बदमाशों ने छीन लिया। इस घटना के बाद पूरे पंचायत में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।