ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / Durga puja: नवरात्रि पर बना शुभ संयोग, पहले दिन ऐसे करें पूजन और...

Durga puja: नवरात्रि पर बना शुभ संयोग, पहले दिन ऐसे करें पूजन और कलश स्थापना

03-Oct-2024 04:51 AM

By First Bihar

PATNA : शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं और इस बार नवरात्रि पर बेहद शुभ संयोग भी बन रहा है। माता के आगमन के लिए नौ दिन के त्योहार की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नवरात्र 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेंगे और 12 को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं किस दिन कौन सी माता की पूजा की जाएगी।


दरअसल, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 2 अक्टूबर की रात 12:18 मिनट से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 3 अक्टूबर को देर रात 2:58 पर होगा। उदया तिथि अनुसार गुरुवार 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। कलश स्थापना का मुहूर्त कन्या लग्न में सुबह 6 बजे से लेकर सुबह 7:05 तक है। वहीं, अभिजीत में मुहूर्त सुबह 11:31 से लेकर दोपहर 12:19 तक है।


वहीं, महावीर पंचांग के अनुसार इस बार चतुर्थी तिथि की वृद्धि होने से यह तिथि दो दिन 6 और 7 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं नवमी तिथि का क्षय होने पर महाअष्टमी और महानवमी का व्रत 11 अक्टूबर को रखा जाएगा।


किस दिन किसकी पूजा

3 अक्टूबर को प्रतिपदा पर माता शैलपुत्री

4 अक्टूबर को द्वितीया पर ब्रह्मचारिणी

5 अक्टूबर को तृतीया पर चंद्रघंटा का पूजन

6 व 7 अक्टूबर को चतुर्थी पर माता कुष्मांडा का पूजन

8 अक्टूबर को पंचमी तिथि पर स्कंदमाता का पूजन

9 अक्टूबर को षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी का पूजन

10 अक्टूबर को सप्तमी तिथि पर माता कालरात्रि का पूजन

11 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी दोनों पर माता महागौरी व सिद्धिदात्री का पूजन किया जाएगा।

पूजा की विधि

नवरात्रि की शुरुआत में घर या मंदिर में कलश स्थापना करें। मां दुर्गा का आह्वान करें और उनको धूप, दीप, अक्षत, पुष्प और प्रसाद अर्पित करें। नारियल, शृंगार और चुनरी मां को अत्यंत प्रिय है, उन्हें अर्पित करें। दुर्गा सप्तशती, देवी महात्म्य, और गायत्री चालीसा का पाठ करें।

अगर मंत्र जाप का कोई संकल्प लिया है तो रोजाना संकल्पित जाप करें। दुर्गा-आरती करें और अंत में फलाहार प्रसाद वितरित करें। अपनी सामर्थ्य के अनुसार नवरात्रि में उपवास रख सकते हैं।