मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
18-Jan-2023 05:41 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया में एसटीएफ पटना ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एसटीएफ ने 3 हथियार तस्करों को दबोचा है। गिरफ्तार हथियार तस्करों के पास से 400 जिंदा कारतूस, कैश और दो बाइक भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार हथियार तस्करों में एक समस्तीपुर और दो बेगूसराय का रहने वाला है।
गिरफ्तार हथियार तस्करों की पहचान समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र निवासी सुबोध सिंह के बेटे नीतीश उर्फ सत्यम, बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र निवासी सतीश सिंह के बेटे गोलू उर्फ अभिज्ञान और बेगूसराय के ही नावकोठी थाना अंतर्गत विद्यासागर सिंह के बेटे गौरव कुमार सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई है। हथियार तस्करों के पास से एक बैग बरामद किया गया जिसमें से 1.765 एमएम का 400 जिंदा कारतूस, दो बाइक, 35 हजार कैश और दो मोबाइल जब्त किया गया है।