ब्रेकिंग न्यूज़

B.N. College Clash: पटना में बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों में मारपीट, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप; 7 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज B.N. College Clash: पटना में बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों में मारपीट, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप; 7 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज Train News: दिल्ली-यूपी-बिहार रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर Train News: दिल्ली-यूपी-बिहार रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर Bihar Board 10th Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आज 5वां दिन, चार दिनों में इतने छात्र निष्कासित; विद्यार्थियों को एग्जाम से वंचित किए जाने पर घमासान Bihar Board 10th Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आज 5वां दिन, चार दिनों में इतने छात्र निष्कासित; विद्यार्थियों को एग्जाम से वंचित किए जाने पर घमासान Bihar News: बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में AI कोर्स अनिवार्य, नैसकॉम से हुआ करार; 56 एआई आधारित कोर्स को मंजूरी Bihar News: बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में AI कोर्स अनिवार्य, नैसकॉम से हुआ करार; 56 एआई आधारित कोर्स को मंजूरी Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग

नवविवाहिता ने बीच सड़क पर पति की कर दी पिटाई, पत्नी का रौद्र रूप देख कर भाग खड़ा हुआ दहेज लोभी युवक

नवविवाहिता ने बीच सड़क पर पति की कर दी पिटाई, पत्नी का रौद्र रूप देख कर भाग खड़ा हुआ दहेज लोभी युवक

12-May-2021 03:52 PM

MUNGER : सिर्फ दो महीने पहले ब्याह कर आयी पत्नी जब पति का जुल्म बर्दाश्त से बाहर हो गया तो महिला ने बीच सड़क पर रौद्र रूप धारण कर लिया. नवविवाहिता ने बीच सड़क पर अपने पति की जमकर पिटाई कर दी. पति पर जब पत्नी के थप्पड औऱ घूंसे बरसने लगे तो उसके होश फाख्ता हो गये. लोभी पति जान बचा कर भाग खडा हुआ.


मुंगेर में बीच सड़क पर हुआ वाकया
ये वाकया मुंगेर जिले के तारापुर बाजार में दिन दहाड़े हुआ. पहले पति ने पत्नी के साथ हाथापाई करना शुरू किया औऱ फिर जब पत्नी के सब्र का बांध टूटा तो उसने पति को पीटना शुरू कर दिया. बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर लोगों की भीड़ जुट गयी औऱ महिला ने जब अपनी कहानी सुनायी तो लोग हैरान रह गये.


महिला ने बताया कि सिर्फ दो महीने पहले उसकी शादी हुई है. शादी के तुरंत बाद से पति और ससुराल वालों ने दहेज को लेकर प्रताडित करना शुरू कर दिया. महिला ने रोते हुए बताया कि उसका मायका भागलपुर जिला के सुल्तानगंज के धर्मपुर गांव है. दो महीना पहले उसकी शादी मुंगेर के खैरा गांव के मनीष नाम के युवक के साथ हुआ है. शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताडित किया जा रहा है. पति लगातार मारपीट कर रहा है. 


महिला ने बताया कि उसका पति कहता है कि अपने पिता से 30 हजार रूपये मांग कर लाओ. शादी में तुम्हारे पिता ने जो दहेज देने की बात स्वीकारी थी उसमें से 30 हजार रूपये कम मिले हैं उस पैसे को हर हाल में मांग कर लाना है. महिला ने जब कहा कि वह अपने पिता से पैसे नहीं मांगेगी तो उसके साथ मारपीट की जाती है.


बीच सड़क पर ही मारने लगा था हैवान पति
महिला ने बताया कि आज वह अपने पति के साथ कपडा लेने तारापुर बाजार आयी थी. वहां फिर से पति ने दहेज के पैसे का जिक्र छेड़ दिया. इसके बाद नाराज महिला ने कहा कि वह अपने मायका जाना चाहती है. पति-पत्नी गांव जाने के लिए ऑटो पर बैठे तो पति वहां भी गाली गलौज करने लगा. पत्नी ने रोका तो मारपीट शुरू कर दिया.


इसके बाद ऑटो चालक ने दोनों को ऑटो से उतार दिया. फिर सड़क पर मारपीट शुरू हो गयी. वहां महिला ने पीटा तो पति भाग खड़ा हुआ. महिला ने बताया कि पति ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया है. महिला ने कहा कि पति कुछ नहीं करता है औऱ वह मायके से कुछ पैसे लेकर आयी थी उसे जबरदस्ती छीन कर अपने उपर खर्च करता है. वैसे मारपीट की इस घटना की थाने में कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है. महिला ऑटो पर बैठकर गांव की ओऱ चली गयी.