ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / छात्रा की मांग में सिरफिरे ने जबरन भर दिया सिंदूर, पुलिस ने अब...

छात्रा की मांग में सिरफिरे ने जबरन भर दिया सिंदूर, पुलिस ने अब तक नहीं लिया एक्शन, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार

05-Sep-2024 02:39 PM

By First Bihar

KATIHAR: बिहार के कटिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नौवीं कक्षा की छात्रा को सुनसान रास्ते में एक सिरफिरे ने मांग में सिंदूर भर दिया। मांग में सिन्दूर भरने के बाद सिरफिरा लड़की के मामा को आते देख मौके से फरार हो गया। अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घटना बरारी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


बताया जाता है कि सुजापुर हाई स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा रोजाना की तरह स्कूल जा रही थी। इसी बीच सुनसान रास्ते में राजू राम का बेटा धर्मचंद कुमार राम पहले से घात लगा कर बैठा हुआ था। जैसे ही लड़की उस रास्ते पर पहुंची तो सुनसान होने का फायदा उठाकर सिरफिरा धर्मचंद कुमार राम ने लड़की को पकड़कर जबरन मांग में सिंदूर भर दिया और उसे अपनी धर्मपत्नी बता जबरन साथ चलने को कहा जिससे वो काफी डर गई और चिखने और चिल्लाने लगी। 


इसी बीच भांजी के चीखने की आवाज सुनकर लड़की के मामा वहां पहुंच गए। जिसे देखकर धर्मचंद कुमार अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया। बता दें करीब 2 महीने पहले ही आरोपी धर्मचंद ने इसी छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। जिसे लेकर गांव में पंचायत बुलाई गयी थी और गांव वालों की सहमति से बॉन्ड भी लिखवाया गया लेकिन इसके बाद भी धर्मचंद बदला लेने के लिए मौके की तलाश में था। एक दिन सुनसान रास्ते पर वो लड़की के आने का इंतजार कर रहा था। वह अपने साथियों के साथ पहले से घात लगाकर बैठा था।


 लड़की को आते देखते ही उसने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। जिसके बाद छात्रा अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि मनचला धर्मचंद कुमार उनकी बेटी को आए दिन परेशान करता रहता है। इससे पहले छेड़खानी मामले में लोगों के समझाने के बाद शांत जरूर हुआ था। लेकिन खुले रास्ते पर उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती सिंदूर डालकर भागने के फिराक में था, वह तो गनीमत रही की उसी समय छात्रा के मामा वहां पहुंच गए नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वही मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही लेकर अभी तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

news image

news image