ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / नशे में धुत्त युवक को महिला पुलिस ने रोका तो फाड़ दी वर्दी,...

नशे में धुत्त युवक को महिला पुलिस ने रोका तो फाड़ दी वर्दी, गाली-गलौज के बाद धमकी भी दी

16-Nov-2022 12:10 PM

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से है, जहां महिला पुलिस की पहले वर्दी फाड़ दी गई। फिर उसे गाडी दी गई और साथ ही धमकी भी दी गई। वजह सिर्फ इतनी थी कि महिला पुलिस ने एक युवक को जांच के लिए रोका था। दरअसल, युवक ने शराब पी रखी थी। वह नशे में धुत्त था। युवक की इस हरकत के बाद उसे पकड़ लिया गया और उसे जेल भेज दिया गया है। 




युवक का कहना था कि मुझे रुकने के लिए कहने की हिम्मत कैसे हुई। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ युवक तिलकामांझी चौक पर वन-वे नियम तोड़ कर तेज़ रफ़्तार में बाइक चला रहा था। महिला पुलिस ने जब उसे रोका तो वह आक्रोशित हो गया। इसी दौरान उसने पुलिस  अमर कुमार की वर्दी फाड़ दी। इतना ही नहीं, उसने गाली गलौज करने के बाद पुलिस को धमकी भी दी। 




पकड़े गए युवक की पहचान सजौर थाना क्षेत्र के दासपुर गांव के रहने वाले केशव आनंद उर्फ हरिओम पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित शख्स की बाइक भी जब्त कर ली है। यातायात थाने के अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद भगत के लिखित बयान पर तिलकामांझी थाने में उक्त युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मेडिकल टेस्ट में युवक के अल्कोहल का सेवन करने की पुष्टि हुई है।