ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

नशे में धुत बदमाशों ने की अंधाधूंध फायरिंग, अलाव ताप रहे दो बच्चों को लगी गोली

14-Jan-2023 05:46 PM

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में नशे में धुत बदमाशों ने अंधाधूंध फायरिंग की। इस दौरान अलाव ताप रहे दो लोगों को गोली लग गयी। गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बदमाश इतने नशे में थे कि करायपरसुराय से फायरिंग करते हुए और पकड़ी गांव पहुंच गये और वहां भी गोलीबारी की। इन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों इनमें पुलिस का खौफ नहीं है। 


करायपरसुराय थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत दो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग की। गोली चलाते हुए दोनों नशेड़ी पकड़ी गांव की ओर निकल गये। थोड़ी ही देर बाद वहां भी अंधाधूध गोलियां बरसायी। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। तभी कड़ाके की ठंड से निजात पाने के लिए कुछ लोग अलाव ताप रहे थे। गोली आग ताप रहे 2 बच्चों को लग गयी और दोनों घायल हो गये। 


आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। घायल में एक बच्ची पकड़ी गांव निवासी मुन्ना गोप की 12 वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी है जिसे पैर में गोली लगी है। वही दूसरे की पहचान गांव के ही लाला गोप उर्फ लालजी के 16 वर्षीय बेटे संजीव कुमार के रूप में हुई है। संजीव के पैर में गोली छूते हुए निकल गयी। घायल अनुष्का को ग्रामीण अस्पताल ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। 


ग्रामीणों ने बताया कि नशे में धुत अपराधियों ने इस घटना का अंजाम दिया है। गांव के महिलाओं का कहना है कि पकड़ी गांव में रोजाना शाम ढलते ही शराबियो का जमकड़ा लगना शुरू हो जाता है। महिलाओं का कहना था कि गोलीबारी की घटना की सूचना के घंटो बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।