ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / नशे में धुत्त ड्राइवर ने स्कूटी में मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल...

नशे में धुत्त ड्राइवर ने स्कूटी में मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल दो लोग अस्पताल में भर्ती

15-Mar-2021 02:49 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: अप्रैल 2016 से बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद कुछ लोग आज भी शराब का सेवन कर रहे हैं। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हम बात कर रहे हैं पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे की। जहां छोटी पहाड़ी स्थित कैलाशपुरी में एक स्कूटी अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आ गया। पिकअप वैन के नीचे आने से स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 


news image


दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके  पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार किया। इस घटना पर पुलिस ने बताया कि पिकअप वैन का ड्राइवर शराब के नशे में था जिसके कारण यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी की माने तो स्कूटी पर सवार होकर एक महिला और पुरुष घर की ओर जा रहे थे तभी एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और स्कूटी सवार पिकअप वैन के नीचे आ गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने खुद बताया कि पिकअप वैन का ड्राइवर शराब के नशे में था ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि आखिर ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर क्यों नहीं जा पाती। यदि हर चौक चौराहे पर ऐसे लोगों की जांच की जाती तो शायद यह घटना नहीं होती। 

news image