Bihar Assembly Election 2025 : महागठबंधन में आया भूचाल ! कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली तलब, लालू -तेजस्वी के साथ इस वजह से नहीं बन रही बात; क्या इस तरह का फैसला ले सकती है कांग्रेस Railway Employee Festival: 'मेरे पिया घर नहीं आए ...', रेलवे ड्राइवर को नहीं मिली छुट्टी तो वाइफ ने कर दिया यह अनोखा काम; जोनल ऑफिस में भी होने लगी चर्चा Bihar News: बिहार के इस जिले में दर्जनों शस्त्र धारकों के लाइसेंस निलंबित, कुख्यातों के लिए विशेष फरमान जारी Indian Railways Rule: अगर आप भी करते हैं ट्रेन में यह काम, तो हो जाए सावधान; अब यात्रियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई NDA Seat Sharing: बिहार चुनाव 2025: NDA सीट बंटवारा लगभग तय, बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज; इस दिन आ सकता है कैंडिडेट के नाम का लिस्ट Bihar Crime News: भूमि विवाद में हिंसक झड़प, फायरिंग में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को लगी गोली; हालत गंभीर Land for Job Case : लैंड फॉर जॉब केस में आएगा बड़ा फैसला, लालू-राबड़ी-तेजस्वी दिल्ली रवाना; बिहार चुनाव से पहले बढ़ेगी RJD परिवार की टेंशन Bihar Election 2025 : Bihar Election 2025: दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, तेजस्वी यादव-राहुल गांधी की मुलाकात से तय हो सकता है सीट शेयरिंग फॉर्मूला Bihar News: दिसंबर तक बिहार से इन राज्यों के लिए कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, लिस्ट जारी.. UPI New Rule: UPI में बड़ा बदलाव, इस दिन से मिलेगा नया फिचर, अब ऑटोपेमेंट्स और बिल्स को ऐसे मैनेज करना होगा आसान
21-Feb-2020 07:04 PM
By HIMANSHU
MOTIHARI : भले ही लोग शराबबंदी को बिहार में फेल्योर साबित करने में जुटे हैं लेकिन सीएम नीतीश कुमार की शराबबंदी की इस मुहिम को एक दुल्हन का सपोर्ट मिला है। दुल्हन ने पियक्कड दूल्हे को देखकर शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार के बाद बारात बैरंग वापस लौट गयी। अब लोग खुले दिल से दुल्हन की दिलेरी की प्रशंसा कर रहे हैं।
जिले के कोटवा के अहिरौलिया गांव के भोला ठाकुर के बेटे की बारात पूरी ठसक के साथ हरसिद्धि पहुंची थी। दुल्हन के दरवाजे पर बारात लगने के बाद बारातियों का खूब स्वागत-सत्कार चल रहा था। दुल्हन के घर वालों के साथ-साथ पूरा गांव बारातियों के स्वागत में जुटा हुआ था। शादी के रस्मों-रिवाज निभाए जा रहे थे। तभी इसी दौरान अचानक रंग में भंग पड़ गया। दुल्हन ने दूल्हे को नशे में झूमते देखा तो फिर क्या था तुरंत उसने शादी से इंकार कर दिया।दुल्हन के साफ कह दिया कि वे इस पियक्कड़ को अपना दूल्हा नहीं बनाएगी।
दुल्हन के इस फैसले के बाद तो वहां मौजूद लोगों को मानो सांप सूंघ गया। शादी की उत्साह अचानक मातम में बदल गया। खुशियां तनाव में बदल गयी। मौके पर पूरा सीन ही बदल गया। अब दुल्हन किसी भी कीमत पर शराबी दूल्हे से शादी को तैयार नहीं थी। मामला पंचायती तक पहुंच गया और दुल्हन पक्ष वालों ने दूल्हा पक्ष से शादी के खर्चे की मांग की। अंत में दूल्हा पक्ष को शादी के खर्च की रकम अदा कर बिन दुल्हन बारात लेकर बैरंग लौटना पड़ा।
दुल्हन के इस बोल्ड स्टेप की गांव वाले अब खुले दिल से सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बेटी ने जो किया अच्छा किया। किसी पियक्कड़ को दूल्हा बनाने से अच्छा है कि बाद में किसी योग्य और सुसंस्कृत लड़के से शादी हो। लोगों का ये भी कहना था कि दुल्हन ने बिहार में शऱाबबंदी की परिकल्पना को भी साकार किया है।