ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / नरकटियागंज से रक्सौल जा रही पैसेंजर ट्रेन हुई बेपटरी, बाल-बाल बचे यात्री

नरकटियागंज से रक्सौल जा रही पैसेंजर ट्रेन हुई बेपटरी, बाल-बाल बचे यात्री

09-Aug-2021 03:01 PM

BETTIAH: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है जहां कुमारबाग रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गयी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। ट्रेन को ट्रैक पर लाने की कवायद शुरू कर दी गयी है। 


घटना के संबंध में स्टेशन मास्टर ने बताया कि इंजन के ठीक बाद वाला डब्बा पटरी से अचानक उतर गया जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेनों के परिचालन पर भी खासा असर नहीं पड़ा है। फिलहाल ट्रेन को पटरी पर लाने की कवायद जारी है।  


गौरतलब है कि मेमू ट्रेन के एक डब्बा अचानक पटरी से उतर गया। बेतिया-नरकटियागंज रेलखंड पर कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास नरकटियागंज से रक्सौल जाने वाली 05210 नरकटियागंज से खुली थी और अपने समय से ट्रेन कुमारबाग स्टेशन पर पहुंची थी लेकिन जैसे ही ट्रेन स्टेशन से खुली उसका एक डब्बा पटरी से उतर गया। 


जिससे ट्रेन यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। सूचना के बाद मौके पर रेलवे के पदाधिकारी पहुंचे जिसके बाद ट्रेन को पटरी पर लाने का काम शुरू किया गया।