ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / नैनीताल में बिहारी मजदूरों की मौत, दीवार गिरने से हुआ हादसा

नैनीताल में बिहारी मजदूरों की मौत, दीवार गिरने से हुआ हादसा

19-Oct-2021 11:50 AM

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई है. मामले की सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान में जुट गई है. दीवार के नीचे दबने से एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


घटना उत्तराखंड के नैनीताल जिले के दोसा पानी की है. मृतकों में तीन बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के तो बाकी दो उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण पांच मजदूरों की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई. प्रशासन ने सभी मजदूरों के शव बरामद कर लिए हैं. एसडीएम धारी योगेश सिंह ने बताया कि दोसा पानी के निकट एक दीवार का निर्माण कर रहे मजदूर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे.


मृतकों की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के धीरज कुमार कुशवाहा (24), इम्तियाज (20), जुम्माराती (25) और उत्तरप्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के हरेंद्र कुमार (37) और विनोद कुमार (21) के रूप में हुई है. घायल काशीराम (20) भी बिहार के पश्चिम चम्पारण का बताया जा रहा है जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है.