DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर
19-Oct-2024 03:38 PM
By First Bihar
NAWADA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसों की वजह से जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से सामने आ रहा है। जहां नवादा में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। जहां एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रुप से घायल है। घायलों का इलाज जारी है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
मिली जानकारी के अनुसार, नवादा में नानी के घर से वापस जा रहा युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। वारसलीगंज काशीचक रोड में बौरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप ई-रिक्शा पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है।
बताया जा रहा है कि मृतक वारिसलीगंज प्रखंड के खानपुर गांव निवासी उमेश सिंह के 24 वर्षीय राहुल कुमार है। बताया जाता है कि वह अपने चार अन्य परिजनों के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर नानीघर डेढ़गांव जा रहा था। इसी बीच सीएचसी के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गई। जिससे उसपर सवार सभी लोग घायल हो गए। तत्काल उन्हें इलाज के लिए बौरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से जख्मी राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया। पावापुरी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।
इधर, इस घटना को लेकर मृतक के भाई नीतीश कुमार ने बताया कि राहुल सूरत में प्राइवेट काम करता था और दुर्गा पूजा में ही घर आया था। परिजनों ने बताया कि नानी घर जाने के क्रम में हादसा हो गया और वह असमय काल की गाल में समा गया। छुट्टी खत्म होने के बाद अब वह चार दिनों बाद सूरत वापस जाने वाला था। इधर, मृतक की पत्नी का नाम अंजली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह ने सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और घटना पर दुख जताया।