बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
12-Oct-2021 03:33 PM
GAYA: नंदन कानन एक्सप्रेस से दो यात्रियों को पकड़ा गया। जिसके पास से 47 KG चांदी के आभूषण बरामद किए गये हैं। बरामद किए गये चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 30 लाख रुपये बतायी जा रही है। गया जंक्शन पर आरपीएफ ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए दोनों यात्री पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। फिलहाल कस्टम और आयकर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि गया जंक्शन पर जैसे ही 02815 नंदन कानन एक्सप्रेस पहुंची। कोच संख्या S-4 से दो यात्री बैग के साथ संदिग्ध हालत में उतरते दिखे। दोनों पर संदेह होने पर जब आरपीएफ ने पूछताछ करनी शुरू कर दी तब वे घबराने लगे। जब पूछताछ कड़ाई से की जाने लगी तब उन्होंने बैग में चांदी के आभूषण होने की बात बतायी। जब जीएसटी इन्वायस की मांग की गयी तब उन्होंने प्रस्तुत नहीं किया।
जिसके बाद आरपीएफ की टीम ने बैग को खुलवाया जिसमें से 46 किलो छह सौ ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गये। आरपीएफ ने बताया कि आभूषण को जब्त कर लिया गया है। जब्त आभूषण की कीमत 30 लाख रुपये बतायी जा रही है। चांदी के आभूषण के साथ पकड़े गये दोनों यात्री पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदनीपुर जिले के चक्रम नगर का रहने वाला है।
गिरफ्तार यात्रियों की पहचान 50 वर्षीय विश्वरंजन मन्ना और 40 वर्षीय शुभाशीष मेती के रूप में हुई है। आरपीएफ की पूछताछ में दोनों ने बताया कि चांदी के आभूषण कोलकाता से लेकर आए है जिसका उन्होंने जीएसटी तक नहीं भरा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच में कस्टम और आयकर विभाग की टीम जुटी है।