आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
29-Jun-2020 02:46 PM
PATNA : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहें. सुशांत की आत्महत्या की गुत्थी मुंबई पुलिस सुलझाने में लगी हुई है. इधर दूसरी ओर बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर छिपी हुई काली सच्चाई धीरे-धीरे बाहर आ रही है. अभिनेत्री कंगना रनौत, शेखर कपूर और केआरके के बाद मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर ने एक बड़ा बयान दिया है.
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 47 वीं बटालियन के कैंपस में जवानों से रूबरू होने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता ने कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भी कई बड़ी बातें कही. नाना पाटेकर ने कहा कि 'बॉलीवुड इंडस्ट्री में आउट साइडर (बाहरी) लोगों के करियर को लेकर नाना पाटेकर ने कहा कि नहीं, ऐसी कोई बात नहीं है. खुद के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह का चेहरा और ऐसी भाषा के साथ तो मैं आउट साइडर ही था. लेकिन फिर भी मैंने जगह बनाया. मुझे गुस्सा आता है, मैं चिढ़ता भी हूँ. लेकिन फिर भी इसी ऐटिटूड के साथ उन्होंने मुझे स्वीकार किया.'
नाना पाटेकर ने आगे कहा कि 'बॉलीवुड को लेकर कहा कि वहां ग्रूपिस्म है. लेकिन आपके पास हुनर है, तो आप जगह बना सकते हैं. कितना भी कोई ग्रूपिस्म कर ले अगर आप सही हैं, तो अच्छा कीजियेगा. नाना पाटेकर ने कहा कि मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी अव्वल नहीं था. आज का माहौल तो और बदल गया है. मैं जाता भी नहीं हूँ. किसी फंक्शन या पार्टी में भी मैं नहीं जाता हूँ. मुँह पर सही और गलत बोलने की मेरी आदत है.'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर नाना पाटेकर बोले कि 'सुशांत एक अद्भुत कलाकार थे. गजब का अभिनय करते थे. मुझे विश्वास नहीं होता कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहें. मुझे तो लगता है की मैंने अपने बेटे को खो दिया. ऐसा लगता है अपना बेटा गंवा दिया. ये बात गले से उतरती नहीं है. सुशांत जैसा बच्चा अभी और 30 साल तक काम कर सकता था. सुशांत जैसे बच्चे बहुत कम होते हैं.'
दरअसल नाना पाटेकर पटना स्थित सुशांत के आवास पर उनके पिता से मिलने के बाद आरा पहुंचे थे. जहां उन्होंने कोइलवर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 47 वीं बटालियन के कैंपस में आयोजित "एक शाम नाना पाटेकर के नाम" कार्यक्रम में भाग लिया. सीआरपीएफ की वर्दी पहने नाना पाटेकर का जोरदार स्वागत किया गया. मुख्य क्लब में पहुंचने पर उनका उन्हें शॉल देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान उनके बारे में जीवनी पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई.