ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / जमीन के लिए भाई की कर दी हत्या, करंट लगाकर घटना को दिया...

जमीन के लिए भाई की कर दी हत्या, करंट लगाकर घटना को दिया अंजाम

17-Aug-2020 01:52 PM

By Pranay Raj

NALNDA: जमीन विवाद में भाईयों ने भाई की हत्या कर दी. यही नहीं खुद हत्या करने के बाद वह आरोप पड़ोसियों पर लगा रहे थे. भाईयों ने करंट लगाकर घटना को अंजाम दिया है. यह घटना हिलसा थाना इलाके के पेंदापुर गांव की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि किसान अरुण कुमार पिछले तीन दिनों से लापता थे. परिजन भूमि विवाद में गोतिया के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग करंट से मौत होने की भी चर्चा कर रहे थे. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है.

पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. अरुण शुक्रवार की शाम को घर से निकले थे. उसके बाद से वह नहीं लौटे.  परिजन खोजबीन में लगे थे. कहीं कुछ पता नहीं चला तो शनिवार को हिलसा थाना को सूचना दी गयी. उसके बाद पुलिस भी उनकी तलाश में लगी थी. रविवार की सुबह गांव के पास बिचला खंधा में किसानों ने उनकी लाश देखकर परिजन को सूचना दी. लोगों की भीड़ जुट गयी. पत्नी पार्वती देवी ने वर्षों से चल रहे भूमि विवाद के कारण हत्या का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करंट से मौत की बात सामने आयी है. पुलिस सभी बिंदुओं को सामने रखकर मामले की जांच चल रही है. पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर तीन भाइयों श्रवण प्रसाद, शिव प्रसाद और अरुण कुमार के बीच वर्षों से विवाद चल रहा है. दो साल पहले मंझले भाई शिव प्रसाद की हत्या हो गयी थी. इस मामले में छोटे भाई अरुण और उनके दो बेटों को भी अभियुक्त बनाया गया था. अरुण का बड़ा बेटा पल्लू अभी भी जेल में ही है. मंझले के बाद छोटे भाई की भी अब मौत हो चुकी है. परिजन आशंका जता रहे हैं कि बदले की कार्रवाई में घटना को अंजाम दिया है.