ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

नालंदा पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, 108 एटीएम और क्लोनिंग मशीन बरामद

18-Feb-2023 04:56 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा पुलिस ने एक बड़े साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 108 एटीएम कार्ड और एटीएम क्लोन बनाने की मशीन बरामद किया गया है। बता दें कि इन दिनों साइबर अपराधी द्वारा एटीएम के अंदर अपना टोल फ्री नंबर चिपका देता है ताकि किसी भी व्यक्ति के साथ एटीएम के अंदर कोई परेशानी हो तो उसी नंबर पर फोन कर सहायता ले सकता है।


कुछ ऐसा ही मामला बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के अस्पताल चौराहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में हुआ जहां बिजली विभाग के स्टाफ राजकुमार 26 फरवरी को एटीएम के अंदर पैसा निकासी के लिए पहुंचा और जैसे ही अपना एटीएम मशीन में डाला तो एटीएम उसी में फस गया जिसके बाद वह दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल किया जिसके बाद उस नंबर से तीन से चार बार पिन कोड डालने की बात कही और इसके बाद भी एटीएम नहीं निकल पाया 


जिसके कारण वह वापस लौट गया और थोड़ी ही देर बाद उसके खाते से डेढ़ लाख की निकासी हो गई जिसके बाद पीड़ित राजकुमार ने इस संबंध में लहरी थाना में मामला दर्ज कराया मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की वैज्ञानिक अनुसंधान किया और पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नवादा जिले के नारदीगंज थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी किया जहां से गौरव कुमार ,सोनू कुमार और चंदन कुमार को गिरफ्तार किया इन लोगों के पास से अलग-अलग बैंक के 108 एटीएम कार्ड ,एटीएम क्लोन बनाने का मशीन बरामद किया गया है ।


डीएसपी शिवली नोमानी ने बताया कि यह लोग एटीएम कार्ड के मशीन में फेविकोल डाल देते हैं ताकि उसका एटीएम फंस जाए और उसका सारा डिटेल फेविकोल में चिपक जाए और उसी के माध्यम से ये लोग क्लोन बना लेते थे और पिन कोड तो पहले ही लोग को पता लग जाता था जिसके बाद मोटी रकम की निकासी करते थे लेकिन नालंदा पुलिस की सक्रियता के कारण आज ये पकड़े गये।