मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-Mar-2023 06:42 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में दिनदहाड़े बंधन बैंक के कर्मी से 2 लाख 90 हजार की लूट लिये गये। बाइक सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक कर्मी को गोली मार दी। गोली लगने से बैंक कर्मी घायल हो गया जिसे आनन-फानन में लोग सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल बैंककर्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
बताया जाता है कि बैंककर्मी मुकेश नवादा जिले के पकड़ीवरामा का रहने वाला है। बंधन बैंक रहुई में नौकरी करता है। आज दोपहर वह रामचंद्रपूरी स्थित जीवी बैंक से 2 लाख90 हजार निकालकर अपना ब्रांच रहुई जा रहा था इसी दौरान रहुई रेलवे गुमटी के पास बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक किया और पैसा भरा बैग छीनने लगा जिसका विरोध करने पर बैंक कर्मी मुकेश को गोली मार दिया और गोली मारने के बाद पैसे से भरा हुआ बैग लेकर फरार हो गया फिलहाल जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।